दुबलेपन से छुटकारा कैसे पाएं? ये टिप्स है असरदार


By Farhan Khan24, Oct 2024 02:54 PMjagran.com

दुबलेपन की परेशानी

जहां मोटापा एक महामारी का रूप ले रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान है और वजन बढ़ाने के उपाय तलाश रहे हैं।

वजन बढ़ाने के उपाय

जो लोग नेचुरल रूप से पतले होते हैं, उनके लिए वेट गेन करना आसान नहीं होता है। वजन बढ़ाने के लिए पोषण और आहार का सही चयन करना जरूरी है।

दुबलेपन से छुटकारा पाने के टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो दुबलेपन से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। आइए इसके बारे में जानें।

कैलोरी इन्टेक बढ़ाएं

अपनी कैलोरी इन्टेक बढ़ाएं। अपने दैनिक कैलोरी आवश्यकता से 500 कैलोरी अधिक खाएं। इसके लिए आपको पौष्टिक खाद्य पदार्थों का चयन करें।

कैलोरी से भरपूर फूड्स

इसके लिए आप नट्स, एवोकाडो, अंडे, दूध और अनाज जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। कुछ दिन में फर्क नजर आने लगेगा।

प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं

प्रोटीन का सेवन करें। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। आप इसके लिए चिकन, मछली, दाल और डेयरी प्रोडक्ट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

हेल्दी फैट्स

वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी फैट्स खाना बहुत जरूरी है। जैतून का तेल, नारियल का तेल, और नट्स हेल्दी फैट्स के अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

हल्की एक्‍सरसाइज करें

हल्का एक्‍सरसाइज करना न भूलें। वेट लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग से मांसपेशियों का विकास होगा, जिससे आपका वजन बढ़ेगा।

ये टिप्स आपको दुबलेपन से छुटकारा दिला सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com