पीरियड्स के दर्द से पाएं राहत, अपनाएं ये टिप्स


By Akshara Verma06, Oct 2025 02:00 PMjagran.com

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

पीरियड्स के दौरान काफी लड़कियों को दर्द का सामना करना पड़ता हैं। यह एक आम समस्या बनती जा रही है, जो काफी प्रभावित करती है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए क्या करना चाहिए।

गर्म पानी की बोतल

गर्म पानी की बोतल को पेट पर रखने से पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। गर्माहट से मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही, दर्द भी कम होता है।

व्यायाम करें

क्या आप जानते हैं व्यायाम करने से पीरियड्स के दर्द में कमी आती है। साथ ही, इसे करने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जो पीरियड्स के दर्द को कम करता है।

गर्म चाय पीएं

गर्म चाय पीने से पीरियड्स के दर्द में कमी आती हैं। आप दर्द को कम करने के लिए अदरक और पुदीने की चाय का सेवन करें। ऐसी हर्बल चाय पीने से पेट दर्द में राहत आती है।

दर्द निवारक दवाएं

आप पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप दर्द निवारक दवाईयों का सेवन कर सकते हैं। यह पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद कर सकती हैं। लेकिन, हमेशा याद रखें की डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।

आराम करें

आराम करने से पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त नींद लेने और आराम करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही, दर्द कम होता है।

गर्म पानी से नहाएं

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए गर्म पानी से नहाएं। यह आपके दर्द को कम करने में मदद करेगा। साथ ही, यह मांसपेशियों के साथ-साथ पूरे शरीर को आराम देगा।

स्वस्थ आहार लें

स्वस्थ आहार लेने से पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। आयरन और कैल्शियम से भरपूर आहार लेने से दर्द कम होता है। स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप स्टोरी में बताएं गएं इन उपायों का जरूर इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva