अगर हम कोलेस्ट्रॉल की बात करें, तो यह हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल। बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल बीमार हो सकता है।
दिल को सेहतमंद रखने के लिए हमेशा गुड कोलेस्ट्रॉल का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं।
शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने लिए आपको नट्स का सेवन करना चाहिए। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
अगर हम जैतून के तेल की बात करें, तो इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-ई, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं।
मछलियां भी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का खात्मा करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने का काम करती है। इसके लिए आप सालमन, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश खा सकते हैं। इनमें ये ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
जो लोग रोजाना ओट्स, जौ और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे उनके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है क्योंकि यह अनाज सॉल्युबल फाइबर से भरपूर होता है।
एवोकाडो, अंगूर, सेब, और हरी पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन जो लोग रोज करते हैं, तो इससे उनके शरीर में हमेशा गुड कोलेस्ट्रॉल बना रहता है। इन फूड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन फूड्स को अधिक मात्रा में न खाएं। इन फूड्स को अधिक मात्रा में खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com