हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आर्थराइटिस को गठिया का रोग भी कहा जाता है। इसमें कमजोर होने लगती है। इसके चलते हड्डियों में सूजन और जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से अर्थराइटिस के दर्द से राहत मिल सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए आप वॉक कर सकते हैं। इससे आपके जोड़ों को काफी आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।
अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए आप एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, अखरोट और अदरक आदि खा सकते हैं।
गर्मियां शुरू हो चुकी है और लोग ठंडे पानी से नहा रहे हैं। वहीं, आर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे हड्डियों के बीच अकड़न काफी कम होती है।
गिलोय में टीनोस्पोरिक एसिड, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसे डाइट में शामिल करने से अर्थराइटिस के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आप अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए तेल से मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन, अजवाइन और मेथी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दर्द को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।
अर्थराइटिस के दर्द से राहत के लिए वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है क्योंकि बॉडी में ज्यादा फैट बढ़ने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इससे जोड़ों में दर्द होने लगता है।
अर्थराइटिस के दर्द से राहत के लिए ये टिप्स रामबाण हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com