बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Ashish Mishra06, Jul 2023 03:00 PMjagran.com

जोड़ो में दर्द

उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर के जोडों में दर्द की समस्या भी बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कि इससे बचने के लिए कौन सी टिप्स को अपनाना चाहिए।

शारीरिक समस्या

ज्यादातर जोड़ों में दर्द की समस्या बुजुर्गों में होती है, जिससे उन्हें चलने फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

धूप में टहलना

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए सुबह लगभग 15 मिनट तक धूप में टहलना चाहिए। इससे सूर्य की किरणों से शरीर को विटामिन डी मिलती है।

लहसुन का तेल

जोड़ों में दर्द होने पर लहसुन के तेल को मालिश करने से राहत मिलती है। इसे सरसों के तेल में गर्म करके तैयार कर सकते हैं।

हल्दी का इस्तेमाल

शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी मददगार होती है।

अदरक

अदरक दर्द पैदा करने वाले केमिकल्स को रोकने में मदद करता है। सेक बनाते समय इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

तुलसी

तुलसी में एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाया जाता है। रोजाना तीन से चार बार तुलसी की चाय पीने से जोड़ो में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

मेथी दाना

जोड़ो में दर्द होने पर मेथी के दाने को पानी में भिगोकर खाने से आराम मिलती है। इसके अलावा अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ