प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुबह पांच बजे से शुरू हो जाती है। वह प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और योग से अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सुबह 6.30 बजे उठते हैं और जिम में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं।
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की सुबह 6.00 बजे शुरू होती है और वह सुबह आठ बजे तक सरकार से जुड़े कई अहम काम निपटा चुके होते हैं।
बॉब सुबह 4.30 बजे उठते हैं। इसके बाद वह अखबार पढ़ने, एक्सरसाइज करने, संगीत सुनने, ई-मेल देखने और टीवी देखने के लिए समय निकालते हैं।
जैक मा सुबह 6.00 से 7.00 बजे के बीच उठ जाते हें और अपने हर एक सेकंड का लुत्फ उठाते हैं। वह करीब आधे घंटे काम करते हैं।
जेफ बेजोस की पहली प्राथमिकता है रात की नींद अच्छी तरह से लेना। ऐसे में वह रात को जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं।
टिम कुक वह सुबह 4.30 बजे उठते हैं और कंपनी के मेल को चेक करते हैं। सुबह पांच बजे तक वह जिम में होते हैं। सुबह जल्दी ऑफिस पहुंचने और सबसे आखिरी में ऑफिस से निकलने में उन्हें गर्व होता है।
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग सुबह छह बजे तैयार हो जाते हैं और सीधे ऑफिस जाते हैं।
नियमित रूप से रतना टाटा, टाटा समूह की कई कंपनियों में मीटिंग करते हैं, जो सुबह छह बजे से शुरू होती है।