रातों में नहीं आती है नींद, तुरंत सोने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Ashish Mishra13, Sep 2023 06:00 AMjagran.com

नींद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींद बहुत जरूरी है। कई लोगों को रात के समय नींद न आने की समस्या होती है। आइए जानते हैं कि बेहतर नींद के लिए क्या करना चाहिए?

तनाव

अगर आपको रात में अच्छी नीदं नहीं आती है तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। पूरी नींद न लेना तनाव का कारण बन सकता है।

मेडिटेशन करना

अगर आप रोजाना सुबह उठकर 10-15 मिनट तक मेडिटेशन करते हैं तो इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा बेहतर नींद भी आती है।

एक्सरसाइज करना

रोजाना एक्सरसाइज करने से सेहत को बहुत फायदा होता है। इससे तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है।

स्क्रीन टाइम

आजकल अक्सर लोग स्क्रीन पर ज्यादा समय देने लगे हैं। रात को सोने से पहले किसी तरह के इलेक्ट्रॅानिक सामानों को नहीं चलाना चाहिए। इससे नींद प्रभावित हो सकती है।

दूध पीना

रात को सोने से पहले दूध पीनी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे नींद भी बेहतर आती है।

पैर धुलना

रात को सोने से पहले हल्के गर्म पानी में पैर धुल लेना चाहिए। इससे शरीर का तापमान बना रहता है और नींद भी अच्छी आती है।

अश्वगंधा का सेवन

अश्वगंधा का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। इसके अलावा तनाव से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ