होली खेलते समय अपनाएं ये टिप्स, रहेंगे सुरक्षित


By Farhan Khan13, Mar 2025 03:00 PMjagran.com

होली का पर्व

होली का पर्व आने में अब बस एक ही दिन बाकी है। 14 मार्च को देशभर में पूरे धूमधाम के साथ होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गुजिया खाते हैं।

होली खेलते समय फॉलो करें ये टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली खेलते समय आपको फॉलो करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें

होली खेलने के लिए कभी भी केमिकल से बने रंगों का चयन न करें, क्योंकि ये आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें।

चश्मा पहनें

अपनी आंखों को रंग से बचाने के लिए आपको चश्मा पहनना चाहिए, क्योंकि आंखों में रंग पड़ने से जलन हो सकती है। इससे आप बिना किसी टेंशन के आराम से होली खेल सकते हैं।

खानपान का विशेष ख्याल रखें

आमतौर पर हम त्योहारों वाले दिन खानपान का ध्यान नहीं रखते और खूब खाते हैं। इसके चलते डाइजेशन गड़बड़ा जाता है। ऐसे में होली पर खानपान का विशेष ख्याल रखें और ज्यादा मिठाइयों और तली-भुनी चीजें ना खाएं।

मॉइस्चराइजर लगाएं

होली खेलने से पहले स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, क्योंकि मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है और आपकी स्किन पर लगा रंग आसानी से हट जाता है।

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

होली खेलने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें, जिन्हें पहनकर आप रिलैक्स फील करें। इसके साथ ही सूती या मोटे कपड़ों का चयन करें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com