सफलता मिलने में हो रही है देरी, अपनाएं स्वामी विवेकानंद के ये वचन


By Ashish Mishra28, Aug 2023 12:43 PMjagran.com

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में कई ऐसी बातें कही, जिसे ध्यान में रखकर सफलता हासिल की जा सकती है। आइए जानते हैं कि सफलता के लिए विवेकानंद के किन वचनों को याद रखना चाहिए?

सफलता

हर कोई सफलता पाने के लिए परिश्रम करता है। कई बातें ऐसी होती हैं जिसे याद रखने पर जल्द सक्सेस मिलता है।

स्वभाव

हमेशा अपने स्वभाव के प्रति सच्चा रहना चाहिए। यही सबसे बड़ा धर्म होता है। परिश्रम के समय खुद पर विश्वास करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

शक्तियां

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। लोग खुद ही अपनी आंखों को बंद करके कहते हैं कि अंधकार हो गया है।

लक्ष्य प्राप्ति

स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि उठो जागो तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए।

विचार

किसी एक विचार को अपना जीवन बना लेना चाहिए। हमेशा उसी के बारे में सपने देखो और इसी विचार के साथ जीना चाहिए।

सीखने की कला

जब तक जीना, तब तक सीखना चाहिए। आपका अनुभव ही सबसे श्रेष्ठ शिक्षक है। हमेशा सीखने की कला से काम करना चाहिए।

काम करना

जिस समय किसी काम को सोचे, ठीक उसी समय उसे कर लें। नहीं आपके ऊपर से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Raksha Bandhan 2023: भाइयों से पहले इन देवों को बांधें राखी