हिंदू धर्म में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको किचन से जुड़े नियमों के बारे में बताएंगे, जिनका पालन करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
घर की रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होनी चाहिए। वहीं खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए।
यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है। इससे मां अन्नपूर्णा देवी प्रसन्न होती है और खाने में भी बरकत होती है।
रसोई घर में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए। वहीं मसालों और खाद्य पदार्थ को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए।
बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं। इससे घर में समृद्धि आएगी।
कभी भी रसोईघर के ठीक सामने शौचालय नहीं होना चाहिए। वहीं शौचालय के ऊपर या नीचे भी किचन का होना ठीक नहीं माना जाता।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com