शादी होने में हो रही है देरी, अपनाएं ये उपाय


By Ashish Mishra02, Aug 2023 08:00 AMjagran.com

शादी

कई बार कुंडली में ग्रहों के प्रकोप के चलते दोष हो जाता है। जिसकी वजह से लड़के और लड़कियों को शादी में देरी होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से उपाय हैं जिसे करने से शादी की बाधा दूर होती है?

सप्तम भाव

किसी व्यक्ति के विवाह का निर्धारण उसकी कुंडली के सप्तम भाव होता है। शुक्र और बुध ग्रह का प्रेम से संबंध होता है।

लक्ष्मी की पूजा

अगर आप भी विवाह में देरी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इससे बचने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

जलाभिषेक

अपनी मान्यता की पूर्ति के लिए भगवान शिव की शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे विवाह में देरी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

हल्दी से स्नान

शादी में देर की समस्या से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है कि पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर नहाएं।

विष्णु की पूजा

हर गुरुवार को भगवान विष्णु की मंदिर में जाकर लड्डू चढ़ाएं और जल्द शादी होने का आशीर्वाद मांगे।

लाल वस्त्र

प्रत्येक गुरुवार को लाल रंग का वस्त्र करना चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा शादी हो रही देरी की समस्या भी दूर होती है।

सोमवार व्रत

कन्याओं को प्रत्येक सोमवार को व्रत रखना चाहिए। इसके अलावा अच्छे वर के लिए भगवान शिव को दूध अर्पित करना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ