दिल्ली की भयंकर गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Akshara Verma17, May 2025 09:00 PMjagran.com

गर्मी से बचने के उपाय

दिल्ली की बढ़ती तेज गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हो रहें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हेल्दी खाने के साथ-साथ आपके कपड़ो के रंग से भी गर्मी को दूर किया जा सकता हैं, जी हां। आइए जानते हैं कैसे दिल्ली की भयंकर गर्मी से बचा जाएं।

पानी पिएं

गर्मियो से बचने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं। ऐसा करने से शरीर में पानी की मात्रा अच्छी बनी रहती है, जो गर्मियों में लड़ने की क्षमता देता है।

ORS लें

ओ-आर-एस शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को बनाए रखता हैं, जो गर्मियों में बिमार होने के कारण गायब हो जाते है।

हल्के रंग के कपड़े पहनें

दिल्ली की भयंकर गर्मी से बचने के लिए आप हल्के रंग के कपड़ो को पहनें। ऐसा करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, आंखों में चुभते भी नहीं है।

ढीले और सूती कपड़े पहनें

आप गर्मियों से बचने के लिए ढीले कपड़ों को पहने। यह हवा के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, शरीर को ठंडा देते है।

सनस्क्रीन लगाएं

गर्मियों में घर से बहार निकलते समय सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें। यह चेहरे को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाएगा। साथ ही, त्वचा को ग्लोइंग भी बनाएगा।

ठंडे पानी से स्नान करें

आप सभी भयंकर गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाएं। यह शरीर को तुरंत ठंडक देगा। साथ ही, दिमाग को काफी रिलैक्स फील करवाएगा।

सिर को ढकें

तड़कती-भड़कती धूप से बचने के लिए आप अपने सिर को टोपी या स्कार्फ से जरूर ढ़कें। ऐसा करने से आपका सर ठंडा रहेगा।

दिल्ली की भयंकर गर्मी से बचने के लिए आप हमारे बताए गए इन उपायों का जरूर इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik