गर्मियों में रोज सुबह खाएं अखरोट, जानिए फायदे


By Akshara Verma17, May 2025 08:00 PMjagran.com

अखरोट खाने के फायदे

हेल्दी रहने के लिए आप गर्मियों में रोज सुबह अखरोट खा सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को काफी लाभ पहुचाएंंगे। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

दिल के लिए फायदेमंद

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही, इसे खाने से दिल की बीमारियों से राहत मिलती हैं।

वजन में कमी

अखरोट में फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मददगार हो सकते है। खाली पेट अखरोट खाने से भूख भी कंट्रोल होती हैं। साथ ही, पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

अखरोट में विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह ध्यान लगाने की प्रक्रिया में सुधार करते है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

पाचन तंत्र में मजबूती

अखरोट में फाइबर पाए जाते है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

कैंसर के खतरे में कमी

अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं। यह शरीर को कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

इम्यून सिस्टम में मजबूती

अखरोट में विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

आप इसे शाम या सुबह कभी भी खा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik