तेजी से वेट लॉस करने के लिए अपनाएं ये जापानी लाइफस्टाइल


By Farhan Khan23, Jun 2025 12:30 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

वेट लॉस के लिए जापानी लाइफस्टाइल

अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको ये जापानी लाइफस्टाइल जरूर फॉलो करनी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खाना चबा-चबाकर खाएं

जापानी लोगों की आदत होती है कि वो जो कुछ भी खाते है, उसे चबा चबाकर ही खाते हैं। यह आदत वेट लॉस के साथ-साथ डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करती है। आपको भी ऐसा करना चाहिए।

खाने के बीच पानी न पिएं

वेट लॉस के लिए सबसे बड़ा रामबाण इलाज यह है कि खाता खाते समय पानी न पिएं क्योंकि पानी से आलस आने लगता है और आलस आने से मोटापा जल्दी आता है। जापानी लोग भी यही करते हैं।

खाना कम मात्रा में लें

जापानी लोगों की आदत होती है कि वे खाना छोटी-छोटी कटोरी और प्लेट में लेते हैं। इससे आप कम खाना खाते हैं और इनमें पर्याप्त पोषण भी होता है और आपका वेट लॉस होने लगता है।

डाइट में सब्जियां शामिल करें

वेट लॉस के लिए आपको अपनी डाइट में ज्‍यादा से ज्‍यादा सब्‍ज‍ियां शामिल करनी चाह‍िए। इससे कैलोरी बर्न होती है और कैलोरी बर्न होने से वजन भी कम होने लगता है।

पैदल जरूर चलें

जापानी लोग रोजाना पूरे दिन में आधा से एक घंटा पैदल जरूर चलते हैं। आपको भी रोजाना पैदल चलना चाहिए। इससे कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होने लगती है।

गुनगुना पानी पिएं

गुनगुने पानी और वजन का गहरा कनेक्शन माना जाता है। जापानी लोग दिन में एक टाइम गुनगुना पानी जरूर पीते हैं। इससे फैट बर्न होता है और वजन धीरे-धीरे काबू में आने लगता है। 

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com