दांतों के कालेपन को करें दूर, अपनाएं ये घरेलू टिप्स


By Akshara Verma19, Sep 2025 09:30 AMjagran.com

दांतों में कालेपन को करें दूर

काफी बार लोग दांतों के कालेपन को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते है। आइए स्टोरी से जानते हैं कि कैसे दांतों को सफेद करने के लिए आप घर में मौजूद किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

दांतों के कालेपन को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नमक को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर, इसे अपने दांतों पर अच्छे से लगाएं।

नींबू और नमक

क्या आप जानते हैं नींबू और नमक दांतों के कालेपन को कम करने में काफी सहायक होते है। आप इन दोनों चीजों को आपस में मिलाकर दांतों पर लगाएं।

नारियल का तेल

आप नारियल का तेल दांतों के कालेपन को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें। आप इसे रोज सुबह ब्रश करते समय इसका उपयोग करें।

सरसों का तेल

आधा चम्मच नमक लेकर आप उसमें सरसों का तेल मिलाएं। इसे रोजाना सुबह मंजन के रूप में इस्तेमाल करें।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते दांतों के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। आप बस तुलसी के पत्तों को चबाएं या इसका रस अपने दांतों पर लगाएं।

दांतों की सफाई

नियमित रूप से दांतों की सफाई करना दांतों के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। बस अपने दांतों को दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉस करें।

स्ट्रॉबेरी खाएं

स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड होता है, जो दांतों के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। बस स्ट्रॉबेरी को अपने दांतों पर लगाएं और कुछ देर बाद कुल्ला करें।

दांतों के कालेपन को कम और दूर करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva