इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूर खाएं यह पत्तियां


By Farhan Khan18, Sep 2025 03:55 PMjagran.com

इम्यूनिटी वीक होना

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से इंसान बार-बार बीमार होने लगता है। ऐसे में इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है।

स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए खाएं ये पत्तियां

आज हम आपको एक ऐसे धनिए की पत्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

धनिया की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको धनिए की पत्तियों के बारे में बता रहे हैं। इसमें विटामिन, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और डाइटरी फाइबर जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।  

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

अगर आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको धनिए की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट होता है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना धनिए की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

कमजोर हड्डियां होंगी मजबूत

जो लोग समय से पहले कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों के लिए धनिए की पत्तियां किसी अमृत से कम नहीं है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।  

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पोटेशियम से भरपूर धनिए की पत्तियां खानी चाहिए।

धनिए की पत्तियां लिमिट में खाएं  

हालांकि आपको धनिए की पत्तियां खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com