दांत हमारी मुस्कान का अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में इन्हें हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं, दांतों का ख्याल न रखने से पायरिया, कैविटी और मसूड़ों से खून आना जैसी समस्याएं होने लगती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आपके दांत मजबूत हो सकते हैं। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें।
दांतों को मजबूत बनाने के लिए कम से कम दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें। ब्रश करते समय आप फ्लोराइड टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें।
फ्लोराइड टूथपेस्ट दांतों को कैविटी से बचाता है। आप फ्लॉस भी कर सकते हैं। फ्लॉस करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे दांतों में छिपी गंदगी बाहर हो जाती है।
अक्सर हम जब भी कुछ खाते हैं, तो कुल्ला नहीं करते। यह आदत मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। ऐसे में जब भी कुछ खाएं, तो खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।
जिन लोगों को गुटखा-तंबाकू खाने की आदत होती है, उनके दांत जल्दी कमजोर हो जाते हैं। अगर आप भी इनका सेवन करते हैं, तो आज की इस आदत का त्याग कर दें।
मीठे, स्टार्च और चबाने वाले फूड्स का सेवन कम करें। इससे दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी बढ़ सकती है। इसकी बजाय सेब, अजवाइन और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
दांतों को मजबूत बनाने के लिए आप अमरूद के पत्ते चबा सकते हैं क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों को सेहतमंद रखते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com