आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किसी न किसी परेशानी से जूझते ही रहते हैं। इनमें गट हेल्थ से जुड़ी परेशानी भी शामिल है। हालांकि इसके लिए तमाम तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपकी गट हेल्थ दुरुस्त हो सकती है। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
गट हेल्थ को दुरुस्त रखने का सबसे शानदार तरीका यह है कि अपनी डाइट में फाइबर से जुड़े फूड्स शामिल करने चाहिए। इसके लिए आपको हरी सब्जियां, और नट्स खाने चाहिए।
अगर आप अपनी गट हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सुबह में एक गिलास गर्म पानी में नींबू मिक्स करके पीना चाहिए। इससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ तुरंत बाहर निकल जाते हैं।
पूरे दिन में भरपूर मात्रा में पानी पीने से न केवल आपकी गट हेल्थ अच्छी हो सकती है, बल्कि आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो सकती है। आपको रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।
आपको अपनी गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए अपने डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप वॉक, योग, या कोई भी हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
दही, छाछ, किमची, इडली, और डोसा जैसे फूड आइटम्स प्रोबायोटिक्स के रिच सोर्स होते हैं। आपको रोजाना इन फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये फूड आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
कहा जाता है कि स्ट्रेस सौ बीमारियों को जन्म देने का काम करता है। वहीं, यह आपकी गट हेल्थ को भी खराब कर सकता है। ऐसे में आपको स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com