डिनर के बाद ये आदतें फॉलो करने से नहीं बिगड़ेगी सेहत


By Farhan Khan11, May 2025 09:30 AMjagran.com

रात में खाना खाने के बाद अपनाएं ये आदतें

हेल्दी रहने के लिए रात में खाना खाने के बाद की आदतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। नहीं, तो तबियत बिगड़ते टाइम नहीं लगता। आज हम आपको बताएंगे कि रात में खाना खाने के बाद कौन-सी अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए?  

वॉक करें  

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति रात में खाना खाने के बाद रात में वॉक करता है, तो इससे आपका वेट लॉस हो सकता है क्योंकि इस दौरान कैलोरी बर्न होती है।

गुनगुना पानी पिएं

अगर आप रात में खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे आपका पाचन एकदम बढ़िया रहेगा क्योंकि यह खाने को अच्छे से तोड़ता है।

रोजाना ब्रश करें

रात में खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना ब्रश करने की आदत डालते हैं, तो इससे आपको दातों में जो कुछ भी फंसा हो, वह बाहर आ जाता है और आपके दांत सड़ते नहीं है।

डिनर के बाद फल खाने से बचें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो व्यक्ति डिनर के बाद फल नहीं खाते हैं। ऐसे लोगों का शुगर लेवल कभी नहीं बढ़ता क्योंकि फल रात में शुगर लेवल बढ़ाते हैं।

लूज कपड़े पहने

डिनर के बाद अगर आप लूज कपड़े पहनते हैं, तो इससे आपको सोने में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि टाइट कपड़े आपकी नींद खराब कर सकते हैं।  

स्क्रीन से दूरी बनाएं

अगर आप सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए स्मार्टफोन या टीवी देखने से बचें क्योंकि ये चीजें आपको 3-4 घंटे तक जगा सकती है।  

सौंफ चबाएं

रात में खाना खाने के बाद सौंफ जरूर चबाएं। इससे आपके मुंह की बदबू गायब हो सकती है क्योंकि एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

डिनर के बाद ये आदतें जरूर फॉलो करें। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com