होली खेलने से पहले त्वचा और बालों को कैसे तैयार करें?


By Priyam Kumari01, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

होली का त्योहार

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे होली का त्योहार पसंद न हो। इस खास मौके पर हर कोई अपने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं।

होली का रंग कैसे हटाएं?

होली के त्योहार के लिए खासतौर पर ऐसा पक्का रंग तैयार किया है, जो स्किन पर चिपक जाता है और जल्दी से उतरता नहीं है।

होली पर त्वचा-बालों का कैसे रखें ख्याल?

ऐसे में अगर आप भी नहीं चाहते हैं कि होली के पक्के रंग का असर आपके बालों और त्वचा पर पड़े, तो पहले से ही इन टिप्स को अपनाना शुरू कर दें।

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

होली से पहले और बाद में स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए कोल्ड क्रीम या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की सुरक्षा जरूरी

होली के रंग बालों को डैमेज कर सकते हैं, इसलिए होली खेलने के पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। तेल की वजह से बालों में रंग कम चिपकेगा और आसानी से निकल जाएगा।

नाखूनों का ध्यान रखें

पक्के कलर के कारण नाखून खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप अभी से ही नेल केयर शुरू कर दें। आप नाखूनों पर वैसलीन लगा सकती हैं।

सनस्क्रीन न भूले

होली हमेशा घर के बाहर ही खेली जाती है या खुले एरिया में। ऐसे में अपनी त्वचा पर अभी से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अगर सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे पक्के रंग का तो असर होगा ही और धूप भी चेहरे को खराब कर देगा।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva