हमारे शरीर की तरह ही हमारे दिमाग को भी एक्सरसाइज की जरूरत होती है, ताकि बढ़ती उम्र के साथ आप कॉग्नीटिव डिक्लाइन का शिकार न हो जाएं।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हमारा दिमाग कमजोर होने लगता है, जिस वजह से हमारी याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कम होती जाती है।
दिमाग की एक्सरसाइज के लिए आप पजल और सुडोकुस क्रॉस वर्ड्स जैसे ब्रेन टीजर गेम्स खेल सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन इन्हीं गेम्स में से एक है।
ऑप्टिकल इल्यूजन न केवल आपके दिमाग को एक्टिव रखता है बल्कि यह आपकी रीजनिंग और ऑब्जरवेशन स्किल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।
अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन हल करने के शौकीन है या अपने दिमाग और अपनी नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आज का ये इल्यूजन आपके लिए हैं।
तस्वीर में आपको कई पांडा नजर आ रहे होंगे। सभी ने अलग-अलग तरह की एक्सेसरी पहनी हुई है, जिसमें एक ऐसा भी है, जो हाथ में फुटबॉल लिए बैठा है।
अगर आप खुद को शातिर मानते हैं और आपके बाज जैसी तेज नजरें हैं तो आपको उसी फुटबॉल को 6 सेकंड के अंदर ढूंढना है।
अगर आप अभी तक फुटबॉल नहीं ढूंढ पाए तो परेशान न हो। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं।
तस्वीर में आपको रेड कलर का मार्क नजर आ रहा होगा। यही आज के इस इल्यूजन का जवाब है।