प्याज खाने दूर होगी ये 4 बीमारियां


By Mahak Singh22, Dec 2022 12:35 PMjagran.com

सब्जियां

सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, इनमे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।

प्याज

प्याज इन्हीं सब्जियों में से एक है, इसके सेवन से खाने में स्वादिष्ट तो बनता ही है साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

प्याज के फायदे

आइए जानते हैं, प्याज खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

डायबिटीज

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों को कच्चा प्याज खाने की सलाह दी जाती है।

हेयर फॉल

प्याज बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, प्याज का रस नियमित रूप से स्कैल्प पर लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती है।

कब्ज की समस्या

एक्सपर्ट के अनुसार, कच्चा प्याज कब्ज की समस्या में कारगर है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी है, वे कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं।

कैंसर

प्याज में उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर से लड़ने में कारगर है।