साल 2023 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आपको बता दें कि 2023 की तरह ही 2024 में भी शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
आज हम आपको जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे। जनवरी में 4 फिल्में रिलीज होने जा रहीं हैं।
आयुष शर्मा स्टारर रुस्लान 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
12 जनवरी को रुस्लान के साथ साथ मैरी क्रिसमस भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति नजर आएंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी पर बनी फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई है। पंकज त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं।
25 जनवरी को फिल्म फाइटर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के गाने लोगों को बहुत पसंद आए हैं। इस फिल्म का लोग इंतजार कर रहे थे।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर समेत कई शानदार सितारे नजर आने वाले हैं।