बॉलीवुड स्टार्स के बारे में हर कोई जानना चाहता है। बॉलीवुड स्टार्स ने आज देश-विदेश में अपनी पहचान बना ली है।
आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो स्पोर्ट्स टीम के मालिक हैं। इस लिस्ट में बड़े-बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।
बॉलीवुड के किंग खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक है। ये आईपीएल टीम है, ये टीम शाह रुख खान, जूही चावला और जय मेहता की साझेदारी में है।
प्रीति जिंटा, मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल के साथ आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब मालकिन हैं।
रणबीर कपूर मुंबई की प्रीमियम फुटबॉल लीग, मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक हैं, जिसने 2021 में कप जीता था।
इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। जॉन अब्राहम ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी में निवेश किया है, जो गुवाहाटी की एक सफल आईएसएल टीम है।
एक्टर अभिषेक बच्चन, जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। यह एक कबड्डी टीम है, एक्टर ने ये सबसे बड़ा इंवेस्टमेंट किया है।