सौंफ को दूध में उबालकर पीने से क्या होता है?


By Lakshita Negi16, Mar 2025 12:00 PMjagran.com

सौंफ का इस्तेमाल भारतीय रसोई में मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ वाला दूध हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है? दूध में सौंफ मिलाकर पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में हम आपको हमारे इस लेख में बताएंगे।

हेल्दी डाइजेशन के लिए

सौंफ में फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट में गैस, अपच और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं। इसे दूध के साथ पीने से डाइजेशन स्ट्रांग होता है।

स्ट्रांग बोंस के लिए

सौंफ में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम दूध के साथ मिलकर हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रॉब्लम्स से बचाते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद

सौंफ में विटामिन A मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। इसको दूध के साथ मिक्स करके पीने से आंखों की थकान कम होती है।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद

सौंफ वाला दूध पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए

सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करके इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। दूध में सौंफ मिलाकर पीने से बीमारियों का खतरा दूर रहता है।

हार्मोन बैलेंस करने में मददगार

महिलाओं के लिए सौंफ वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स को कम करता है।

अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सौंफ वाला दूध जरूर शामिल करें। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।