किस विटामिन की कमी से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं?


By Ashish Mishra01, Mar 2025 02:22 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी

इस विटामिन की कमी होने पर नाखून कमजोर होने लगते हैं, जिससे हाथों की सुंदरता भी खत्म होने लगती है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

नाखून टूटना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसक अलावा, नाखून पर कई तरह के निशान भी पड़ने लगते हैं।

स्किन में खुजली की समस्या

कई बार शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर स्किन में खुजली होने लगती है। इसके साथ ही, शरीर में ऊर्जा की कमी भी होने लगती है।

मुंह में छाले पड़ना

विटामिन बी12 की कमी से मुंह में छाले, सूजन, जीभ का सूजना, और लाल होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, शरीर में थकान या कमजोर होने लगती है।

तनाव का सामना करना

इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति को मानसिक हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे तनाव बढ़ने लगता है और काम करने में मन नहीं लगता है।

विटामिन बी12 युक्त चीजें खाएं

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडे और डेयरी उत्पाद जैसे-दही, पनीर और दूध को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ