Feng Shui Tips: दिवाली पर घर में लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


By Amrendra Kumar Yadav28, Oct 2023 08:00 AMjagran.com

फेंग शुई

फेंग शुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जिसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे आए, इसके बारे में बताया जाता है।

प्रकाश का पर्व दिवाली

दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होता है। दिवाली के शुभ अवसर पर फेंग शुई की इन टिप्स का पालन करें।

इन चीजों से करें सजावट

दिवाली के अवसर पर फेंग शुई की इन चीजों से घर की सजावट करें, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है।

मोरपंख से सजाएं पूजा-स्थल

दिवाली के अवसर पर घर की साफ-सफाई करने के बाद मोरपंख से पूजा-स्थल की सजावट करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।

धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है पिरामिड

दिवाली के समय घर में पिरामिड लाएं, इसे घर में रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ईशान कोण रखें खाली

दिवाली के अवसर पर घर के सारे हिस्सों की साफ-सफाई करें और ईशान कोण को खाली रखें। इस हिस्से को बिल्कुल खाली रखें।

मुख्यद्वार को सजाएं

दिवाली के अवसर पर घर के मुख्यद्वार को सजाएं, यहां पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं और माता लक्ष्मी के पदचिन्ह जरूर लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं।

फेंग शुई कछुआ

दिवाली के शुभ अवसर पर घर में फेंग शुई का कछुआ ला सकते हैं। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और बरकत होती है।

पढ़ते रहें

फेंग शुई से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com