कुबेर को प्रसन्न करने के लिए घर में लगाएं यह पौधा


By Ashish Mishra27, Oct 2023 10:00 PMjagran.com

पौधे लगाना

अक्सर लोग घर में पेड़-पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए घर में कौन से पौधे लगाना शुभ होता है?

कुबेर को प्रसन्न करना

कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। जिन लोगों पर कुबेर देव की कृपा होती है, उन्हें धन आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। घर में कुबेर के प्रिय पौधे को लगाकर प्रसन्न किया जा सकता है।

क्रासुला का पौधा

यह पौधा कुबेर को काफी प्रिय होता है। इसे अंधेरे वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुबेर नाराज हो सकते हैं।

इस दिशा में लगाएं क्रासुला पौधा

इस पौधे को घर के उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी लगाया जा सकता है।

धूप में रखें पौधा

ऐसा कहा जता है कि इस पौधे को बालकनी या धूप वाली जगह पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

आर्थिक लाभ होना

क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से कुबेर प्रसन्न होते हैं। जिसके चलते परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ होता है।

सकारात्मक ऊर्जा

घर या ऑफिस में क्रासुला का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ