गाय को घी वाली रोटी खिलाने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan06, Dec 2025 05:04 PMjagran.com

गाय की सेवा करना

हिंदू धर्म में गाय को विशेष महत्व दिया गया है। गाय की सेवा करने से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है। उसके घर में खुशहाली ही खुशहाली आती है। अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। बुरे दिन समाप्त हो जाते हैं।

गाय को कहा जाता है गौ माता

गाय को हिंदू धर्म में गाय देवी-देवताओं के समान ही पूजनीय है। इसके चलते गाय को गौ माता कहा जाता है। आपको भी जब भी टाइम मिले, तो गाय की सेवा जरूर करें। इसके पॉजिटिव रिजल्ट आपके सामने होंगे।

गाय को खिलाएं यह रोटी

आज हम आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप गौ माता को खिलाते हैं, तो इससे आपकी किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गाय को घी की रोटी खिलाएं

हम आपको गाय को घी की रोटी खिलाने के बारे में बता रहे हैं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। एक बार रोटी खिलाकर तो देखिए।

बन जाएंगे बिगड़े काम

अगर आप रोजाना सबसे पहली घी की रोटी गाय को खिलाते हैं, तो इससे आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं। इसके अलावा आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।

गृह क्लेश का खात्मा

जिन लोगों के घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर क्लेश होता रहता है। ऐसे लोगों को रोजाना गाय को घी की रोटी खिलानी चाहिए। जल्द परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम आने लगेगा।

बासी रोटी न खिलाएं

हालांकि, आपको कभी भी गाय को जूठी या बासी रोटी न खिलाएं। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार पर संकट आ सकता है।

नेगेटिव भाव न रखें

गाय को घी वाली रोटी खिलाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। नेगेटिव भाव अक्सर काम बिगाड़ देता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com