भगवान गणेश जी को इन चीजों का भोग लगाने से होगी तरक्की


By Farhan Khan06, Dec 2025 04:31 PMjagran.com

गणेश जी की पूजा करना

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी के लिए होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

इन चीजों का लगाएं भोग

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप गणेश जी को भोग लगाते हैं, तो इससे आपकी तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मोदक का भोग लगाएं

अगर आप भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। सभी समस्याओं का खात्मा हो सकता है। मोदक गणेश जी का प्रिय भोग है।

बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं

भगवान गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके चलते आपकी दिन और रात तरक्की हो सकती हैं। एक बार ऐसा जरूर करें। आपको काफी फायदे मिलेगा।

केला फल का भोग लगाएं

जो लोग कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को भगवान गणेश जी को केला फल का भोग लगाना चाहिए। इससे उन्हें कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

बेसन के लड्डू का भोग लगाएं

जो लोग अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को भगवान गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। रिजल्ट आपके सामने होगा।

गुड़ का भोग लगाएं

गणेश जी को गुड़ का भोग लगाने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। धन की तिजोरी पैसों से भरी रहेगी। इसके अलावा लंबे समय से अटका धन भी आपको मिल सकता है।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि, आपको इन चीजों का भोग लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। नेगेटिव भाव अक्सर काम बिगाड़ देता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com