सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है।
अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में छाया घना अंधेरा हट सकता है। आपकी फूटी किस्मत चमक सकती है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे गुरुवार को गाय को खिलाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हिंदू धर्म में गाय को किसी देवी के समान ही दर्जा दिया गया है और बहुत पवित्र माना गया है। गाय की सेवा और पूजा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
हम आपको गुड़ के बारे में बता रहे हैं। आपको गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। इससे आपके घर में समृद्धि आ सकती है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
आप गाय को गुड़ के अलावा घी में चुपड़ी रोटी भी खिला सकते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में खुशहाली आ सकती है।
घर में खुशहाली आने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ने लगती है। पड़ोस में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
गौ माता को कभी भी बासी भोजन भी नहीं खिलाना चाहिए। ऐसा करना देवी-देवताओं का अपमान समझा जाता है और वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com