बॉलीवुड में फिर नजर आएगा ये पाकिस्तानी हीरो


By Akanksha Jain25, Sep 2024 09:00 AMjagran.com

फेमस पाकिस्तानी एक्टर

भारत में पाकिस्तानी स्टार्स को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। पाकिस्तानी ड्रामा भी लोग देखना बहुत पसंद करते हैं।

बैन हुए पाकिस्तानी कलाकार

2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लग गया था। इससे पहले कई पाकिस्तानी कलाकारों ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया था।

पाकिस्तानी एक्टर की रि-एंट्री

लेकिन अब एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, फेमस एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में फिर से नजर आने वाले हैं।

रिद्धि डोगरा के साथ आएंगे नजर

 इस प्रोजेक्ट में फवाद खान के साथ बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक कुछ कंफर्मेशन नहीं आया है। 

फवाद खान का बॉलीवुड डेब्यू

फवाद खान ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से ही एक्टर को बहुत पसंद किया गया था।

फवाद खान की आखिरी फिल्म

इसके बाद फवाद खान ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ए दिल है मुश्किल में काम किया था।

सीक्रेट हैं हर चीज

हालांकि , अभी तक प्रोजेक्ट का नाम, कास्ट और डायरेक्टर हर चीज सीक्रेट रखी गई है। भारत के फैन एक्टर को फिर से देखने के लिए बेताब हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं फवाद

फवाद खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक्टर को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ