भगवान शिव को प्रिय ये राशियां जीवन-भर रहती हैं खुशहाल


By Ashish Mishra28, Feb 2024 05:43 AMjagran.com

भगवान शिव को प्रिय राशियां

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। कुछ ऐसी राशियां हैं जो शिव जी को बेहद प्रिय हैं। इन राशियों को जीवन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

भगवान शिव का आशीर्वाद

जीवन में संकट से छुटकारा पाने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है और कार्यों में सफलता भी मिलती है।

इन राशियों पर रहती शिव की कृपा

कुछ ऐसी राशियां हैं जिस पर शिव जी की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक जीवन में मुश्किल से मुश्किल कामों को करने में आगे रहते हैं।

मेष राशि के जातक

ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातकों पर शिव जी की कृपा रहती है। इन जातकों पर आने वाली समस्या का निवारण जल्द हो जाता है।

शिवलिंग पर जल अर्पित करना

मेष राशि के जातकों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है।

मकर राशि के जातक

यह राशि भगवान शिव की पसंदीदा राशि है। इस राशि के स्वामी शनि होते हैं और शनि शिव जी के भक्त हैं। इन जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करके शमी पत्र चढ़ाना चाहिए।

कुंभ राशि के जातक

इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा रहती है। इस राशि के जो जातक भगवान शिव की आराधना करते हैं उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें

कुंभ राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करना चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए।

पढ़ते रहें

राशि के अनुसार देवी-देवता की पूजा करने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ