लिस्ट में पहला नाम लखनऊ सुपरजायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम आता है।
निकोलस ने हाल में बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ केवल 15 गेंदों में 50 रन ठोक डाले।
तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में केकेआर की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 बॉल पर ही ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी थी।
टीम इंडिया के खतरनाक बैटर और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले ईशान किशन भी लिस्ट में शामिल है।
ईशान ने साल 2021 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सनराइज हैदराबाद के खिलाफ महज 16 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी।
टी20 और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या साल 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी।
केएल राहुल ने साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ महज 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स से करिश्माई गेंदबाज सुनील नारायण साल 2017 में आरसीबी के खिलाफ महज 15 गेंद में ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी थी।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी और छोटी खबरों को पढ़ने के लिए देखते रहे jagran.com