क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनको तोड़ पाना काफी मुश्किल का काम है।
ऐसे में कुछ ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकी हैं। इन गेंदबाजों का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
इस लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पहले स्थान पर हैं। शोएब ने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इसकी स्पीड 161.3 किमी प्रति घंटा थी, जो आज तक सर्वाधिक है।
आस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शॉन टेट इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शॉन टेट ने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी।
आस्ट्रेलिया के एक और तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इसकी स्पीड 161.1 किमी प्रति घंटा थी।
जेफरी थॉमसन का नाम भी सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार है। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज थॉमसन ने साल 1975 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इस गेंद की स्पीड 160.6 किमी प्रति घंटे थी।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में अपना नाम रखते हैं। स्टार्क ने साल 2015 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने साल 1975 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 159.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
क्रिकेट के इतिहास में इन गेंदबाजों के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM