रोज सुबह 10 मिनट करें ये 2 योगासन, पिघलेगी पेट की चर्बी


By Shradha Upadhyay14, Mar 2024 06:56 PMjagran.com

पेट की चर्बी की समस्या

अधिकतर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि शरीर तो ठीक है, लेकिन पेट बाहर निकलता जा रहा है। जिसको कम करने के हम उपाय करने लगते हैं।

पेट बाहर आने का कारण

वही इस लटकती तोंद की चर्बी का कारण हैं दिनभर लैपटॉप पर बैठे रहना, फास्ट फूड का अधिक सेवन आदि। जिसकी वजह से हम मोटापे का शिकार हो रहे हैं।

शरीर बेडौल

वही पेट बाहर आने पर हमारा शरीर बेडोल दिखने लगता है। और कोई भी कपड़ा उसपर नहीं जंचता है। जो कि देखने में बेहद भद्दा भी लगता है।

योगासन के फायदे

ऐसे में हम जिम, डाइटिंग आदि करने लगते हैं। लेकिन योगाभ्यास भी पेट की चर्बी तेजी से कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इससे शरीर निरोग और फ्लेक्सिबल भी रहता है।

पेट की चर्बी घटाने के योगासन

ऐसे में यदि आप भी अपने बाहर आते बैली फैट से परेशान हैं तो आज हम आपको 2 योगासन बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप केवल सुबह 10 मिनट करके अपने पेट को फ्लेट कर सकते हैं।

सेतुबंधास

इसके लिए आपको योगा मैट पर लेटकर तस्वीर में दिखाई गई पोजीशन के अनुसार पैर पकड़कर हिप्स उठाने हैं। और 10-15 सेकंड के लिए होल्ड करना है। इसे पेट की चर्बी तेजी से पिघलेगी।

नौकासन

सबसे पहले आप योगा मैट पर लेट जाएं। अब हाथों को जांघों के बगल में रखते हुए नौका की पोजीशन बनाएं। और 5-10 सेकंड के लिए रुके। ये भी पेट का फैट कम करने में मदद करता है।

हेल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ