Plus Size Fashion: महिलाएं आउटफिट में पतली कैसे दिखेंगी?


By Priyam Kumari07, Mar 2025 11:00 AMjagran.com

प्लस साइज महिलाएं कैसे कपड़े खरीदें?

कपड़े खरीदते समय लड़कियों को अपनी बॉडी पर भी ध्यान देने की जरूर होती है। कई बार प्लस साइज महिलाएं कुछ ऐसा पहन लेती हैं, जिससे उनकी हाइट और छोटी दिखने लगती है।

कपड़े में कैसे दिखें पतला?

अगर आप भी उनमें से हैं और आउटफिट में पतली दिखना चाहती हैं, तो इन फैशन टिप्स को फॉलो करके स्लिम नजर आ सकती हैं।

डार्क कलर पहनें

प्लस साइज वाली महिलाओं को हमेशा डार्क कलर ही पहनने चाहिए। इसमें जैसे डार्क ग्रीन, नेवी ब्लू और ब्लैक आपको स्लिम लुक देते हैं।

सही नेकलाइन और स्लीव्स चुनें

प्लस साइज वाली महिलाओं को वी नेक, ऑफ शोल्डर और स्कूप नेक टॉप्स ही स्टाइल करना चाहिए। ये नेकलाइन आपके लुक को एलिगेंट बनाते हैं।

फिटिंग होनी चाहिए सही

प्लस साइज वाली महिलाओं को ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीले कपड़े पहनना नहीं चाहिए। हमेशा अच्छी फिटिंग वाले कपड़े आपकी बॉडी को शेप देते हैं।

सही फैब्रिक का चुनाव करें

बता दें कि हमेशा अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए। प्लस साइज वाली महिलाओं को हार्ड फैब्रिक पहनने से बचना चाहिए।

सही पैटर्न चुनें

प्लस साइज वाली महिलाओं को हमेशा वर्टिकल स्ट्राप वाले आउटफिट कैरी करने चाहिए। वर्टिकल स्ट्राइप्स शरीर को पतला और लंबा दिखाने में मदद करती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva