Basant Panchami 2025: हाथों पर रचाएं ये मेहंदी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत


By Priyam Kumari29, Jan 2025 03:48 PMjagran.com

बसंत पंचमी पर लगाएं मेहंदी

बसंत पंचमी का त्योहार इस साल 2 फरवरी को है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है। इस खास मौके पर महिलाएं विशेष रूप से सजती-संवरती हैं और मेहंदी से हाथों की शोभा बढ़ाती हैं।

बसंत पंचमी के लिए मेहंदी डिजाइन

बसंत पंचमी के मौके पर अगर आप भी अपने हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो आज हम आपको कुछ मेहंदी के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।

बसंत पंचमी मेहंदी डिजाइन- 1

बसंत पंचमी पर झटपट कोई सिंपल मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो शायद ही आपको इससे बेहतर ऑप्शन नजर आए। इस डिजाइन को लेकर आपको हाथों की रौनक बढ़ जाएगी।

बसंत पंचमी मेहंदी डिजाइन- 2

बसंत पंचमी के खास मौके पर इस सिंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइन से भी हाथों की रौनक में चार चांद लगा सकती हैं।

बसंत पंचमी मेहंदी डिजाइन- 3

बसंत पंचमी के दिन मेहंदी का यह डिजाइन भी आपके हाथों पर खूब जचेंगी। इस तरह के डिजाइन हाथों के साथ-साथ आपकी कलाई की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा।

बसंत पंचमी मेहंदी डिजाइन- 4

यह मेहंदी डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है। फूल और लताओं की आकृतियों से बनी यह मेहंदी डिजाइन ज्यादा हैवी नहीं है। आप भी इसे बसंत पंचमी पर लगा सकती हैं।

बसंत पंचमी मेहंदी डिजाइन- 5

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मेहंदी से भरे-भरे हाथ अच्छे लगते हैं, तो बसंत पंचमी के मौके पर यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस फ्लावर डिजाइन को लगाकर आप भी फ्लावर जैसी लग सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva