स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि शरीर में सभी जरूरी विटामिन्स सही मात्रा में मौजूद हो। इन विटामिन्स की भी कमी से कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन्स की कमी से होने वाली परेशानियों में एक समस्या नींद की भी है। आज हम आपको बताएंगे कि किस विटामिन की कमी से दिन-भर नींद आती है। आइए इस विटामिन के बारे में जानें।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो दिन-भर नींद आती रहती है।
अगर आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी नहीं होनी चाहिए। आप विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-डी और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां भी विटामिन बी-12 से भरपूर होती है। आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए। इससे आपको थकान भी नहीं होगी।
साल्मन मछली मांसाहारी भोजन में विटामिन-बी12 का सबसे अच्छा स्रोत होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com