सूट+साड़ी संग पहनें Hania के ये फैंसी इयररिंग्स


By Akshara Verma27, Feb 2025 04:47 PMjagran.com

Hania के फैंसी इयररिंग्स

Hania Aamir के इयररिंग्स हर लड़की का दिल जीत लेते हैं। एक्‍ट्रेस के ट्रेडिशनल इयररिंग्स को आप शादी में किसी भी साड़ी या लहंगे में गॉर्जियस लुक के लिए पहन सकती हैं। आइए नजर डालते हैं, एक्ट्रेस के कुछ रॉयल और फैंसी इयररिंग्स पर।

टियर ड्रॉप इयररिंग्स

एक्ट्रेस के ये टियर ड्रॉप इयररिंग्स देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इसे आप त्योहार पर सूट और टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

स्टड इयररिंग्स

ट्रेडीशनल आउटफिट्स को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस के ये स्टड इयररिंग्स परफेक्ट ऑप्शन है। ये आपके सिंपल और स्टाइलिश लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे।

सिल्‍वर झुमके

महफिल में खूबसूरत और रॉयल लुक लेने के लिए आप आउटफिट्स के साथ एक्ट्रेस के इन सिल्‍वर कलर के झुमको को पेयर कर सकती हैं। यह आपके लुक को और क्लासी बनाएंगे।

चांदबाली स्टाइल इयररिंग्स

फेस्टिवल्स और खास मौकों पर यह ट्रेडिशनल डिजाइन की चांदबालियो वाले स्टाइल के इयररिंग्स देखने में काफी खूबसूरत लगते है। ये आपको हर एथनिक लुक में हाइलाइट करवाएगा।

रॉयल इयररिंग्स

ज्यादातर अभिनेत्री अपने आउटफिट पर हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। लेकिन Hania के यह स्टाइलिश और अट्रैक्टिव इयररिंग्स लड़कियों को काफी पसंद आएंगे, जो आपके आउटफिट को अट्रैक्टिव लुक देंगे।

शैंडेलियर इयररिंग

आजकल यह इयररिंग्स फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रहे है। ऐसे इयररिंग्स एथनिक आउटफिट्स की चमक को दोगुनी कर देते है। ये आपके लुक को पार्टी में ग्लैमरस लुक देंगे।

खूबसूरत सूट और साड़ी को नोटिस करवाने के लिए ट्राई करें एक्ट्रेस के इयररिंग्स। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@haniaheheofficial)