नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है और इस दौरान हमारे शरीर की पोजीशन, खासकर गर्दन और रीढ़ की हड्डी का सही तरीके से सपोर्ट मिलना बहुत जरूरी है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप तकिए पर सोते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आजकल एंटी-एलर्जेनिक तकिए मिलते हैं। ऐसे में जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं रहती है, उन्हें तकिए पर सोना चाहिए। इससे काफी आराम मिलेगा।
तकिए का इस्तेमाल करने से सिर और गर्दन को आराम मिलता है, जिससे नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। इससे तनाव भी कम होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप तकिए पर सोते हैं, तो इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी सही रहती है। आपको भी तकिया लगाकर सोना चाहिए।
जिन लोगों को साइनस या सिरदर्द की समस्या होती है, उनके लिए तकिए का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग झुर्रियों और एक्ने की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें तकिए पर नहीं सोना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com