टी.वी इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जो सीरियल्स में अपनी दोस्ती और प्यार के रिश्ते को निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते काफी अलग होते हैं।
सेलेब्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग इतना पसंद करते हैं कि असल जिंदगी में भी उनके जोड़े को एक नाम देने लगते हैं। लेकिन कभी-कभी ऑन-स्किन पर दिखाई गई चीजें, रिश्ते असल में ऐसे होते नहीं हैं।
जी हां, आज हम आपको टीवी के उन ऑन-स्क्रीन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो असल जिंदगी में एक-दूसरे से नफरत करते हैं। जानने के लिए पूरी स्टोरी को जरूर देखें।
यह दोनों सेलेब्स मधुबाला टीवी शो में एक साथ काम करते थे। इन दोनों सेलेब्स ने शो में मुख्य भूमिका निभाई थी। लोगों ने सीरियल के साथ-साथ उनकी जोड़ी को असल जिंदगी में भी काफी पसंद किया था। परंतु ऐसा कहा जाता हैं कि वह दोनों सेट पर भी एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे।
फेमस शो दीया और बाती के मशहूर सेलेब्स दीपिका सिंह और अनस राशिद ऑन स्क्रीन पर एक पती-पत्नी का रोल निभा रहे थे। एक्ट्रेस ने अपने सेट पर अनस को थप्पड़ मारा था।
बेइंतहा सीरियल में दोनों में एक साथ काम कर चुके हैं। प्रीतिका राव और हर्षद अरोड़ा के बीच की दुश्मनी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। असल जिंदगी में वह दोनों एक जानी दुश्मन की तरह रहते हैं।
देवों के देव महादेव सीरियल में महादेव और पार्वती की भूमिका निभाने वाले ये सेलेब्स मोहित रैना और सोनारिका भदौरिया के बीच भी काफी लड़ाईया देखी गई हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे का मुंह तक देखना पसंद नहीं करते थे।
बॉलीवुड के इन सेलेब्स के प्यारे रिश्ते के पीछे की दुश्मनी भी काफी गहरी हैं। बालीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram