आज की दुनिया में लोगों के लिए शादी कोई अहम विषय नहीं है। बिना शादी के भी लोग अपनी जिंदगी को काफी अच्छे से जीते हैं। बॉलीवुड भी इस ट्रेंड से अछूता नहीं रहा है।
पहले के जमाने में बच्चों को गोद लेना काफी मुश्किल और बड़ा फैसला माना जाता था। हालांकि, इस दौर में कई सेलेब्स ने भी अनाथ या सरोगेसी की मदद से बच्चे गोद लिए हैं।
कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो हजारों करोड़ रुपये दान कर देते हैं, लेकिन इन सेलेब्स ने बच्चों को गोद लेकर सभी को हैरान कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन सितारों ने बच्चा गोद लिया है।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दो लड़कियों को गोद ले रखा है। एक्ट्रेस की बड़ी बेटी का नाम रेनी है और छोटी बेटी का नाम अलीशा है।
बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल सनी लियोनी को दो बेटे को सरोगेसी से हुए हैं और एक बेटी उन्होंने गोद ली है। आज वह तीन बच्चों की मां हैं।
बता दें कि इस लिस्ट में एकता कपूर का भी नाम शामिल है। उन्होंने साल 2019 में सरोगेसी की मदद से सिंगल पैरेंट बनाने का फैसला लिया। आज वह एक बेटे की मां हैं।
करण जौहर ने साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। बता दें कि उन्होंने दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे को गोद ले चुके हैं।
एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी सरोगेसी का सहारा लेकर एक बेटे के पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य कपूर रखा है।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram