Year Ender 2024: बॉलीवुड के इन गानों ने साल भर लोगों पर किया राज


By Priyam Kumari12, Dec 2024 01:28 PMjagran.com

देखें बॉलीवुड गानों की लिस्ट

बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही कई गानों के लिए भी फेम बटोरता है। इस साल हिंदी फिल्मों के कई गाने बहुत हिट हुए हैं, जो दर्शकों के जुबां पर पूरे साल रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन टॉप 7 गानों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को बार-बार सुनने के लिए मजबूर किया। आइए गानों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

आज की रात

फिल्म स्त्री 2 का गाना 'आज की रात' ने इस साल लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस गाने ने आते ही खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के इस टाइटल सॉन्ग को ऑडियंस द्वारा खूब प्यार मिला। वहीं, इस गाने ने काफी टीआरपी भी हासिल की है।

आई नई

स्त्री 2 फिल्म का गाना 'आई नई' ने भी कई गानों को टक्कर दिया है। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ढेर सारा कलेक्शन भी किया है।

चोली के पीछे क्या है

फिल्म क्रू का गाना 'चोली के पीछे क्या है' सुपरहिट गानों में से एक है, जिसे लोग आज भी सुनना बेहद पसंद करते हैं।

सजनी रे

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज का लीड सॉन्ग 'साजनी रे' ने हर कपल के दिल पर राज किया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

तौबा तौबा

फिल्म बैड न्यूज के 'तौबा तौबा' गाने में विक्की कौशन ने अपने शानदार हुक स्टेप से लोगों का दिल जीत लिया।

तरस

मुंज्या फिल्म का गाना 'तरस' ने हर किसी को नाचने पर मजबूर कर दिया था। यह गाना बेहतरीन गानों में से एक है।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb