गर्मियों में घूमने के लिए एकदम बेस्ट हैं ये नेशनल पार्क


By Farhan Khan14, Mar 2024 04:49 PMjagran.com

गर्मियों का मौसम

गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पहाड़, समुद्र या पार्क में सुकून के पल बिता सकें और सुहाने मौसम का आनंद उठा सकते हैं।

देश के मशहूर पार्क

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियां मनाने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको देश के मशहूर पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप वेकेशन का लुत्फ उठा सकते हैं।

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान

गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए कुद्रेमुख राष्ट्रीय पार्क जरूर जाएं। यह कर्नाटक में स्थित है। इस पार्क में आपको कई तरह की प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

ट्रेकिंग का लुत्फ

ट्रेकिंग का लुत्फ अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह परफेक्ट जगह साबित हो सकता है। आप यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

नोकरेक नेशनल पार्क

नोकरेक नेशनल पार्क अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

बिल्लियों के नजारे

यहां हरे-भरे ऊंचे पेड़ों के बीच रेड पांडा का भी घर है। इस पार्क में जंगली बिल्लियों के नजारे भी आपको हैरान कर देंगे।

कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क

यह पार्क अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की पहचान के लिए जाना जाता है। इसे 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक

हर साल यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह पार्क सिक्किम राज्य में स्थित है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और मई के महीनों के बीच है।

अगर आप भी समर वेकेशन का प्लान बना रहे हैं तो ये पार्क आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। ट्रैवल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com