Vitamin C से भरपूर होते हैं ये 5 फल


By Ashish Mishra15, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

शरीर को हेल्दी रखना

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए फलों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन फलों में सबसे ज्यादा विटामिन-सी होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है और शरीर में विटामिन की कमी पूरा होने लगती है।

विटामिन-सी युक्त फल

कई फल ऐसे होते हैं जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है और शररी संक्रमण रोगों से बचना रहता है।

संतरा का सेवन करें

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है और स्किन पर भी ग्लोइंग बढ़ने लगती है।

कीवी में पाए जाने वाले तत्व

विशेषज्ञों के अनुसार, 2 कीवी में लगभग 137 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। इसके साथ ही फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से पाचन बेहतर रहता है।

पपीता खाना

इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि 1 कप पपीते में 88 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। इसे खाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

अनानास खाएं

यह विटामिन-सी का प्रमुख स्रोत होता है। इसमें पाचन एंजाइम भी पाया जाता है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्या भी नहीं होती है।

अमरूद में विटामिन-सी की मात्रा

अक्सर लोग इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसे खाने से हार्ट हेल्दी रहता है और पाचन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ