12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विनाशकारी विमान दुर्घटना ने देश को हिलाकर रख दिया। आइए जानते हैं कि इतिहास में विमान दुर्घटना में किन मशहूर भारतीय लोगों को जान गंवा दी है?
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया के विमान में 242 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 240 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। विजय रूपानी बेहद शांत और व्यावहारिक किस्म के नेता थे।
रिपोर्ट के अनुसार, 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू से उड़ान भरते समय सुभाष चंद्र बोस की जापानी विमान दुर्घटना का शिकार हो गई। तभी से उनकी मौत रहस्य बनी हुई है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक निजी विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दुर्घटना दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर हुई थी।
माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर 2001 उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई थी।
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत बारह लोगों की 8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
डॉ. होमी जहांगीर भाभा की 24 जनवरी 1966 को विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस विमान में भाभा समेत सभी 117 यात्रियों की मौत हो गई थी।
देश में हुए विमान दुर्घटनाओं के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ