हाथ से इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज


By Ashish Mishra15, May 2024 06:00 AMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति की आदतों के बारे में बताया गया है। इसमे यह भी बताया गया है कि हाथ से किन चीजों का शुभ और अशुभ माना जाता है।

हाथ से चीजों का गिरना

कई बार हमारे हाथ से कई चीजें गिर जाती हैं। कई चीजें ऐसी होती हैं जिनका गिरना बेहद अशुभ माना जाता है।

समस्या का सामना करना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनके गिरने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हाथ से नमक गिरना

किसी व्यक्ति को हाथ से नमक नहीं देना चाहिए। वहीं, हाथ से नमक गिरने का मतलब शुक्र और चंद्रमा ग्रह का कमजोर होना होता है।

वैवाहिक जीवन में बाधा

हाथ से नमक गिरना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हाथ से नमक गिरने पर विवाह में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

पूजा की थाली

हाथ से पूजा की थाली गिरना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान आपकी पूजा स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

हाथ से दूध गिरना

घर में दूध गिरना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दूध गिरने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने लगते हैं।

आर्थिक तंगी का सामना करना

हाथ से दूध गिरने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि पर भी बुरा असर पड़ता है।

पढ़ते रहें

ज्योतिष में बताए गए नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ