राखी का त्यौहार आ रहा है। भाई-बहन के प्यार से भरे इस त्योहार में बहनें भाई को राखी बांधती हैं और भाई बहन की रक्षा करने का वादा करते हैं।
ये त्यौहार बहनों के लिए और भी खास होता है, क्योंकि इस मौके पर महिलाएं खास तरीके से तैयार होती हैं, जिसकी तैयारियां वे कई दिनों पहले से ही शुरू कर देती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगाने से आपका चेहरा चांद जैसा खिल उठेगा। आइए इन फेस पैक के बारे में जानें।
शहद और नींबू का फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा क्योंकि नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है।
वहीं शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और निखरी हुई नजर आती है।
इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
पपीते के पल्प को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
केसर, हल्दी और बेसन से मिलाकर बना फेस पैक आपकी त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करता है।
ये फेस पैक चेहरे की रंगत को चमकाने का काम करते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com