आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपका दिल बीमार हो सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आंखों में नजर आ सकते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आपकी आंखों में कई दिनों से सूजन बनी हुई है, तो ऐसे में आपको इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह आपकी बॉडी में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करता है।
आंखों में कॉर्निया के चारों ओर सफेद कलर का घेरा इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करें।
कई बार यह देखने में आया है कि जब किसी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो इससे आंखों की ब्लड वेसेल्स पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसके चलते सब कुछ धुंधला नजर आने लगता है।
अगर आपकी आंखें हमेशा भारी-भारी रहती है। इसे आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपके साथ ऐसा फोन चलाने की वजह से नहीं, बल्कि हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हो रहा है।
आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी है। यह शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के सबसे आम संकेतों में शामिल है।
अगर आप शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अच्छी डाइट लें और अपने डेली रूटीन में कुछ एक्सरसाइज जरूर शामिल करें।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com